5
(1)

भागलपुर ।
रिटर्निंग ऑफिसर, 156-भागलपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र एवं अनुमंडल पदाधिकारी (सदर), भागलपुर द्वारा बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2025 के संदर्भ में नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है।

सूचना के अनुसार—
(1) 156-भागलपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में बिहार विधान सभा के सदस्य का निर्वाचन होना है।

(2) नाम निर्देशन पत्र रिटर्निंग ऑफिसर या सहायक रिटर्निंग ऑफिसर चंदन कुमार (कार्यपालक दंडाधिकारी, सदर भागलपुर) को अभ्यर्थी स्वयं या उसके किसी प्रस्थापक द्वारा 20 अक्टूबर से प्रारंभ होकर (लोक अवकाश को छोड़कर) किसी भी कार्य दिवस में प्रातः 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक अनुमंडल पदाधिकारी, सदर भागलपुर के कार्यालय कक्ष में प्रस्तुत किए जा सकेंगे।

(3) नाम निर्देशन पत्र का प्रपत्र उक्त स्थान और समय पर प्राप्त किया जा सकेगा।

(4) नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा (जांच) 21 अक्टूबर को पूर्वाह्न 11 बजे अनुमंडल पदाधिकारी, सदर भागलपुर के कार्यालय कक्ष में की जाएगी।

(5) अभ्यर्थिता वापस लेने की सूचना अभ्यर्थी स्वयं, उसके किसी प्रस्थापक या निर्वाचन अभिकर्त्ता द्वारा—जो अभ्यर्थी द्वारा लिखित रूप में अधिकृत किया गया हो—रिटर्निंग ऑफिसर या सहायक रिटर्निंग ऑफिसर को 23 अक्टूबर को अपराह्न 3 बजे तक कार्यालय में दी जा सकेगी।

(6) निर्वाचन प्रक्रिया के अंतर्गत मतदान 11 नवंबर को प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक कराया जाएगा।

यह सूचना निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और अभ्यर्थियों को समय से आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जारी की गई है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: