5
(1)

नवगछिया । सावित्री पब्लिक स्कूल में पाँच दिवसीय भारत स्काउट एंड गाइड प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह गुरुवार को उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। यह शिविर विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सेवा भावना और सामूहिक कार्य की भावना विकसित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।

समापन समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसका उद्घाटन स्कूल के निदेशक राम कुमार साहू, सचिव कृष्ण कुमार साहू, प्रशासक सुमित कुमार, प्रधानाचार्य अमित कुमार सिंह, स्काउट के जिला प्रशिक्षक मुकेश आजाद तथा विद्यालय के स्काउट मास्टर अभिषेक कुमार ने संयुक्त रूप से किया।

शिविर के प्रथम दिन प्रशिक्षक मुकेश आजाद ने विद्यार्थियों को स्काउट-गाइड के नियम, व्यायाम, योग, वर्दी, प्राथमिक चिकित्सा तथा रंग-बिरंगी तालियों जैसे प्रेरक सत्रों की जानकारी दी थी। पूरे शिविर के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया और टीम भावना के साथ सेवा कार्यों का प्रदर्शन किया।

समापन अवसर पर बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। विद्यालय परिसर में अनुशासन और देशभक्ति की भावना से भरा माहौल देखने को मिला।

इस अवसर पर स्कूल के निदेशक राम कुमार साहू, सचिव कृष्ण कुमार साहू, प्रशासक सुमित कुमार और प्राचार्य अमित कुमार सिंह उपस्थित थे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बाल भारती विद्यालय के प्रशासक डी.पी. सिंह शामिल हुए, जिन्होंने स्काउट एंड गाइड के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण शिविर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध होते हैं।

समापन पर विद्यालय प्रशासन ने सभी प्रशिक्षकों और प्रतिभागी विद्यार्थियों को उनके सहयोग और सहभागिता के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: