



नवगछिया । नवगछिया पुलिस जिले के नदी थाना क्षेत्र अंतर्गत गोविंदपुर मुसहरी निवासी एक आठ वर्षीय बच्चे की कोसी नदी में डूबने से मौत हो गई। मृत बच्चे की पहचान सत्यम् कुमार, पिता ज्योतिष ऋषिदेव, साकिन – गोविंदपुर मुसहरी, थाना – नदी थाना, जिला – भागलपुर के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, बच्चा सत्यम् कुमार बुधवार की दोपहर नदी किनारे खेल रहा था। इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने से उसकी मृत्यु हो गई। स्थानीय लोगों ने जब तक उसे बचाने का प्रयास किया, तब तक देर हो चुकी थी।

घटना की सूचना मिलते ही नदी थाना पुलिस मौके पर पहुँची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया गया है।
बच्चे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।














