5
(1)

भागलपुर। बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के साथ-साथ मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से भागलपुर में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। शुक्रवार को उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह एवं नगर आयुक्त शुभम कुमार ने कोयला डिपो स्थित टेंपो स्टैंड पर स्वीप (SVEEP) कार्यक्रम के तहत टोटो वाहनों पर मतदान जागरूकता के लोगो और बैनर चिपकाकर अभियान की शुरुआत की।

अभियान का उद्देश्य यह है कि टोटो में सफर करने वाले प्रत्येक नागरिक को यह स्मरण रहे कि आगामी 11 नवंबर 2025 को मतदान अवश्य करना है। इस दौरान उप विकास आयुक्त ने नगर टेंपो चालक मालिक संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार पांडे से कहा कि सभी चालक अपने यात्रियों को मतदान के प्रति जागरूक करें और उन्हें मतदान के दिन वोट डालने के लिए प्रेरित करें।

इस अवसर पर संयुक्त निदेशक जनसंपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता, जिला शिक्षा पदाधिकारी राजकुमार शर्मा, डीआरडीए के निदेशक दुर्गा शंकर एवं एनईपी के डायरेक्टर अमर कुमार मिश्रा भी उपस्थित रहे।

यह अभियान नगर क्षेत्र में चल रहे मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों की श्रृंखला का एक हिस्सा है, जिसका उद्देश्य हर नागरिक को लोकतंत्र के इस पर्व में भाग लेने के लिए प्रेरित करना है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: