5
(1)

भागलपुर संवाददाता। बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण वातावरण में चुनाव संपन्न कराने के उद्देश्य से भागलपुर समाहरणालय में पीडब्लूडी (दिव्यांग) मतदाताओं के लिए एक विशेष स्वीप कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह एवं नगर आयुक्त शुभम कुमार ने की। कार्यक्रम का संयोजन सहायक निदेशक अगम श्रीवास्तव द्वारा किया गया। इस विशेष आयोजन के माध्यम से पीडब्लूडी मतदाताओं में मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया तथा आगामी विधानसभा चुनाव में सभी से मतदान करने की अपील की गई।

इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने मतदान करने की शपथ ली और यह संकल्प लिया कि वे न केवल स्वयं मतदान करेंगे, बल्कि दूसरों को भी मतदान के लिए प्रेरित करेंगे। कार्यक्रम में यह जानकारी भी दी गई कि सभी मतदान केंद्रों पर दिव्यांगजनों के लिए विशेष सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएँगी, ताकि वे बिना किसी कठिनाई के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।

उप विकास आयुक्त ने अपने संबोधन में प्रत्येक मत की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि लोकतंत्र को सशक्त बनाने में हर मत की अहम भूमिका होती है। कार्यक्रम में डीआरडीए निदेशक दुर्गा शंकर और एनईपी निदेशक अमर कुमार मिश्रा की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कार्यक्रम के अंत में पीडब्लूडी मतदाताओं की एक जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर संयुक्त निदेशक जनसंपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता और जिला शिक्षा पदाधिकारी राजकुमार शर्मा भी उपस्थित रहे। अंत में सभी प्रतिभागियों ने 11 नवंबर को मतदान करने का संकल्प लेते हुए “वोट फॉर डेमोक्रेसी” थीम पर सेल्फी ली।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: