5
(1)

नवगछिया। 153 गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र से जनसुराज पार्टी के प्रत्याशी मनकेश्वर सिंह उर्फ मंटू सिंह आज 18 अक्टूबर 2025, शनिवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इस बाबत उन्होंने मीडिया और जनता को जानकारी देते हुए बताया कि गोपालपुर के लोग बदलाव चाहते हैं और इसी बदलाव की उम्मीद को लेकर वे चुनावी मैदान में उतर रहे हैं।

मानकेश्वर सिंह ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य क्षेत्रवासियों की समस्याओं को सुनना और उन्हें समाधान के रास्ते उपलब्ध कराना है। उन्होंने यह भी कहा कि गोपालपुर में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और रोजगार जैसे बुनियादी मुद्दों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। उनका कहना था कि जनता का विश्वास और समर्थन ही उन्हें इस चुनाव में मैदान में उतारने का सबसे बड़ा कारण है।

मानकेश्वर सिंह ने कहा कि जनसुरज पार्टी के उम्मीदवार के रूप में वे किसी भी राजनीतिक दबाव या जातिगत समीकरण से प्रभावित नहीं होंगे। उनका ध्यान केवल जनता के विकास और क्षेत्र में वास्तविक बदलाव लाने पर रहेगा। उन्होंने कहा कि जनता इस बार ऐसे उम्मीदवार को चुनना चाहती है जो सिर्फ वादे नहीं, बल्कि काम भी करे।

नामांकन की तारीख नजदीक आने के साथ ही गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक हलचल भी तेज हो गई है। पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर जनता से संपर्क साध रहे हैं और मंटू सिंह के विजन और योजनाओं को लेकर उन्हें अवगत करा रहे हैं।

राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि मनकेश्वर सिंह के मैदान में आने से गोपालपुर विधानसभा का चुनाव और अधिक दिलचस्प और प्रतिस्पर्धात्मक हो जाएगा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: