5
(1)

भागलपुर । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने और अधिक से अधिक मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शंकर शाह विक्रमशिला महाविद्यालय, कहलगांव में मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई 01 एवं 02 के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया, जिसका नेतृत्व कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. अजय कुमार एवं उमा शंकर पासवान ने किया। यह आयोजन भारत निर्वाचन आयोग की स्वीप योजना के अंतर्गत किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य डॉ. सिकंदर चौधरी ने की। उन्होंने उपस्थित छात्रों, शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक का मतदान करना अनिवार्य है। उन्होंने सभी से “पहले मतदान, फिर जलपान” के संकल्प के साथ लोकतांत्रिक जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में सहायक प्राध्यापक (अर्थशास्त्र) नमन कुमार ने मतदान प्रक्रिया और वोटर आईडी कार्ड बनवाने के सरल तरीकों की जानकारी दी। आरपीएम विभाग के शिक्षक डॉ. दिलीप कुमार चौधरी ने छात्रों को मतदान के महत्व के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि भारत जैसे विशाल लोकतांत्रिक देश में कम मतदान दर एक गंभीर चिंता का विषय है, जिसे सुधारने की जिम्मेदारी युवाओं को उठानी होगी।

दूसरे वक्ताओं में डॉ. कीर्ति वर्धन गौतम (रसायनशास्त्र), शत्रुघ्न कुमार (अर्थशास्त्र), शेखर सुमन (हिंदी), डॉ. बी. अमीरुन निसा (मनोविज्ञान), डॉ. सुबोध कुमार (गणित), डॉ. तस्लीम आरिफ (उर्दू) और डॉ. अजय कुमार (आईआरपीएम) ने भी अपने विचार रखे। सभी वक्ताओं ने विद्यार्थियों से अपने आस-पास के लोगों को मतदान के महत्व के प्रति जागरूक करने का आग्रह किया।

कार्यक्रम का मंच संचालन उमा शंकर पासवान ने किया। अंत में सभी विद्यार्थियों ने यह संकल्प लिया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करेंगे और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: