



नवगछिया। गोपालपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ी मकंदपुर में चोरी की नीयत से घर में घुसे एक व्यक्ति को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। घटना की सूचना मिलते ही गोपालपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों के सहयोग से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान पूर्णिया जिला के भवानीपुर थाना क्षेत्र स्थित मिठ्ठा निवासी कुंदन कुमार मंडल, पिता सियाराम मंडल के रूप में की गई है। पुलिस ने तलाशी के दौरान उसके पास से एक लोहे का चाकू भी बरामद किया।

इस संबंध में पीड़ित जुमराती अली के लिखित आवेदन पर गोपालपुर थाना में कांड संख्या 316/25, धारा 307/331(5) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर अग्रतर कार्रवाई शुरू कर दी है।
















