



नवगछिया। शनिवार को वादी इंदल कुमार ने लिखित आवेदन देकर बताया कि भवानीपुर थाना अंतर्गत स्थित समुदायिक भवन के पास पूर्व विवाद को लेकर मो अरमान अली और छह से सात अन्य लोग हथियार से लैस होकर उनके साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

इस मामले में भवानीपुर थाना में कांड संख्या 220/25, धारा 191(2)/191(3)/190/126(2)/115(2)/109/352/351(2)(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज कुछ ही घंटों में घटना में संलिप्त अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों में भवानीपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर निवासी मो अरमान अली, पिता कुर्बान अली; मो सोनू अली, पिता मो मुस्तकीम; और रहमान अली, पिता अयुब अली शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि सभी अभियुक्तों के खिलाफ अग्रतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

















