



नवगछिया। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर शनिवार को 153 गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र से जनसुराज पार्टी की ओर से मानकेश्वर सिंह उर्फ मंटू सिंह ने अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे, जिन्होंने पार्टी के पक्ष में नारे लगाते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

नामांकन के बाद मीडिया से बातचीत में मंटू सिंह ने कहा कि गोपालपुर की जनता बदलाव चाहती है और यही बदलाव लाने के उद्देश्य से उन्होंने चुनावी मैदान में उतरने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि जनसुराज पार्टी जनता की आवाज बनकर क्षेत्र के विकास, शिक्षा, रोजगार और सुशासन की दिशा में कार्य करेगी।

मंटू सिंह ने आगे कहा कि गोपालपुर की जनता ने अब तक कई सरकारें देखी हैं, लेकिन विकास की गति हमेशा धीमी रही। उन्होंने कहा कि इस बार जनता जागरूक है और वे विकास आधारित राजनीति को प्राथमिकता दे रही है।
नामांकन प्रक्रिया के दौरान जनसुराज पार्टी के स्थानीय पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थकों ने शांतिपूर्ण एवं अनुशासित तरीके से भाग लिया। इस अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र प्रशासन की ओर से पुलिस बल की तैनाती की गई थी।
















