



नवगछिया । भागलपुर जिला ताइक्वांडो संघ के तत्वावधान में नवगछिया स्थित हाई स्कूल परिसर में मार्शल आर्ट ताइक्वांडो बेल्ट प्रमोशन टेस्ट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलेभर से आए युवा खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

टेस्ट के मुख्य निर्णायक राष्ट्रीय रेफरी सह जिला महासचिव घनश्याम प्रसाद थे। इस अवसर पर ताइक्वांडो कोच मो. नाजिम, ज्ञान वाटिका विद्यालय के प्राचार्य राजेश कुमार झा, दिलीप शर्मा, राष्ट्रीय खिलाड़ी धर्मचंद भगत सहित कई खेलप्रेमी उपस्थित थे।
मीडिया प्रभारी विकास चौरसिया ने जानकारी दी कि टेस्ट में सफल खिलाड़ियों को बिहार ताइक्वांडो संघ द्वारा प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस तरह के आयोजन खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने में सहायक होते हैं।

टेस्ट में उत्तीर्ण खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है —
येलो बेल्ट: निखिल नयन, मार्शल
रेड बेल्ट: आराध्या सिंह, यशराज
ब्लू वन बेल्ट: आदित्य कुमार
कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने सभी खिलाड़ियों को भविष्य में राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दीं।
















