5
(1)

नवगछिया। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान को तेज कर दिया है। एनडीए प्रत्याशी एवं भागलपुर के पूर्व सांसद शैलेश कुमार उर्फ बूलो मंडल ने नामांकन के अगले ही दिन से क्षेत्र में घर-घर जाकर लोगों से संवाद शुरू कर दिया है।

जदयू के जिला प्रवक्ता रवि कुमार ने जानकारी दी कि इस जनसंपर्क अभियान की शुरुआत कोसी पार के पंचायतों से की गई है। शनिवार को ढोलबज्जा पंचायत में व्यापक जनसंपर्क किया गया, जबकि रविवार को कदवा दियारा और खैरपुर पंचायत के विभिन्न गांवों में एनडीए कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर घर-घर जाकर लोगों से संपर्क साधा गया।

इस दौरान बूलो मंडल को जनता का अपार समर्थन मिल रहा है। ग्रामीणों ने खुले तौर पर कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य में भयमुक्त वातावरण, सुशासन, सड़क, बिजली, शिक्षा और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। विशेष रूप से 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली, जीविका दीदियों को स्वरोजगार के लिए आर्थिक सहायता, बुजुर्गों और विधवाओं को पेंशन योजना तथा छात्रों को छात्रवृत्ति जैसी योजनाओं ने आम जनता के दिल में जगह बना ली है।

प्रवक्ता रवि कुमार ने बताया कि बूलो मंडल का सहज और सरल स्वभाव, साथ ही वर्षों का जनसेवा का अनुभव लोगों को उनकी ओर आकर्षित कर रहा है। उन्होंने कहा कि जनता के बीच उनकी छवि एक जमीनी नेता की रही है, जो हर वक्त लोगों के सुख-दुख में शामिल रहते हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि आने वाले दिनों में जनसंपर्क अभियान को पूरे विधानसभा क्षेत्र के सभी पंचायतों तक विस्तारित किया जाएगा। पार्टी का मुख्य उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी घर-घर तक पहुँचाना है, ताकि जनता सुशासन के लिए सही प्रतिनिधि का चयन कर सके।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: