



नवगछिया अनुमंडल में दिवाली के उत्सव के दौरान बम-पटाखा फोड़ते समय दो बच्चों के साथ हादसा हुआ। गोपालपुर और रंगरा थाना क्षेत्र के बच्चे झुलस गए हैं और उन्हें नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।

गोपालपुर थाना क्षेत्र के गोसाईं गाँव निवासी कन्हैया झा, पुत्र पंकज कुमार झा, बम-पटाखा फोड़ते समय दाहिने तलहटी में जल गया। वहीं, रंगरा थाना क्षेत्र के भवानीपुर के 10 वर्षीय हिमांशु कुमार, पुत्र धनंजय यादव, हाथ, पैर और मुंह में बारूद लगने से झुलस गया।

जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चे दिवाली के अगले दिन बम-पटाखा खेल रहे थे। जहां घटना घट गई जिसके बाद परिजनों ने तुरंत उन्हें नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल लाकर भर्ती कराया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। डॉक्टरों ने बताया कि दोनों बच्चों की स्थिति स्थिर है और प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया ।
















