5
(1)

भागलपुर । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत भागलपुर जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव संपन्न कराने की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने राजकीय पॉलिटेक्निक, बरारी स्थित वज्रगृह का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ 154-पीरपैंती विधानसभा के सामान्य प्रेक्षक आर. लीली, 155-कहलगांव के सामान्य प्रेक्षक पंकज, 156-भागलपुर के सामान्य प्रेक्षक अनिल मेशराम तथा 158-नाथनगर के सामान्य प्रेक्षक अबू तायंग भी उपस्थित रहे।

निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के लिए बनाए गए वज्रगृह के कमरों का अवलोकन किया और अधिकारियों को बताया कि किस कमरे में पोल्ड ईवीएम रखी जाएगी, मतगणना कहाँ होगी तथा निर्वाची पदाधिकारी और प्रेक्षक के लिए बैठक की व्यवस्था कहाँ की गई है। उन्होंने रिसीविंग सेंटर, वाहनों की आवाजाही और पार्किंग स्थल की व्यवस्था के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की।

जिलाधिकारी ने बताया कि वज्रगृह परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और सीएपीएफ के जवान 24 घंटे निगरानी रखेंगे ताकि सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चाक-चौबंद रहे।

इस अवसर पर नगर आयुक्त शुभम कुमार, सहायक समाहर्ता जतिन कुमार, वज्रगृह कोषांग के नोडल पदाधिकारी सह वरीय कोषागार पदाधिकारी देवेंद्र प्रसाद, अपर समाहर्ता सह निर्वाची पदाधिकारी नाथनगर दिनेश राम, अनुमंडल पदाधिकारी सदर सह निर्वाची पदाधिकारी भागलपुर विकास कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी कहलगांव सह निर्वाची पदाधिकारी कहलगांव अशोक कुमार मंडल, डीसीएलआर पीरपैंती सह निर्वाची पदाधिकारी पीरपैंती मो. सरफराज आलम, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: