5
(1)

नवगछिया। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर नवगछिया में तैयारियों का अंतिम चरण जारी है। राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी मान्य उम्मीदवारों को उनके-अपने चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए हैं। अब सभी उम्मीदवार अपने चिन्ह के साथ प्रचार-प्रसार में जुट गए हैं और मतदाताओं के बीच जाकर समर्थन जुटा रहे हैं।

निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, जिन उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी हो चुकी थी, उन्हें शुक्रवार को आधिकारिक रूप से चुनाव चिन्ह प्रदान किए गए। इसके साथ ही सभी निर्वाचन क्षेत्रों में प्रत्याशियों के चिन्हों की सूची भी जारी कर दी गई है।

नवगछिया क्षेत्र के प्रमुख प्रत्याशियों और उनके चुनाव चिन्ह इस प्रकार हैं:

  1. शैलेश कुमार उर्फ बुलो – तीर
  2. सुमन कुमार – हाथी
  3. प्रेम सागर उर्फ डब्लू यादव – नाव
  4. भारत भूषण गणपति – ब्रीफ केस (अटैची)
  5. मानकेश्वर सिंह उर्फ मंटु सिंह – स्कूल बेग
  6. नरेन्द्र कुमार नीरज – टॉर्च
  7. पियुष झा – ब्लैक बोर्ड
  8. राजीव कुमार सिंह – नेकलेस (गले का हार)
  9. संजीव कुमार यादव उर्फ मोती यादव – बकेट (बाल्टी)
  10. सोनी भारती – बैट (बल्ला)

चुनाव चिन्ह मिलने के बाद सभी प्रत्याशी अपने-अपने क्षेत्रों में जनसंपर्क और प्रचार कार्यक्रमों को गति देने में जुट गए हैं। उम्मीदवार मतदाताओं से संवाद कर उन्हें अपने एजेंडों और योजनाओं के बारे में बता रहे हैं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: