



नवगछिया । शुक्रवार को नवगछिया थाना टीम द्वारा विशुरावत पुल के पास वाहन जांच के दौरान दो व्यक्ति पुलिस वाहन को देख भागने लगे जिसका पीछा करने पर एक देशी कट्टा एवं एक जिदां कारतूस बरामद किया गया तथा अँधेरे का लाभ उठाकर दोनों व्यक्ति भागने में सफल रहें। इस संबंध में नवगछिया थाना कांड संख्या- 359/25, धारा- 25 (1-बी) ए/26/35 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया। अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
















