



नवगछिया । 14 अगस्त 2025 को वादी अभिषेक कुमार के द्वारा लिखित आवेदन दिया गया कि ग्रामीण साकेत कुमार के द्वारा इन्हें कॉल कर रंगदारी स्वरूप पैसे का मांग किया गया। जिसका विरोध करने पर जान मारने की धमकी दी गई है। इस संबंध में परबत्ता थाना कांड संख्या- 135/25, धारा- 308(4)/61(2)/3(5) बीएनएस दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। उसी क्रम में शुक्रवार को कांड में संलिप्त अभियुक्त परबत्ता थाना क्षेत्र के जगतपुर निवासी साकेत कुमार पिता मनोहर यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा दिया गया।
















