5
(1)

भागलपुर । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत भागलपुर जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। मतदाताओं और पोलिंग टीमों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी के निर्देश पर व्यापक तैयारी की जा रही है।

इसी क्रम में भागलपुर की सभी सात विधानसभा क्षेत्रों के मतदान केंद्रों पर आवश्यक सूचना अंकित करने का कार्य तेजी से चल रहा है। मतदान केंद्र संख्या, कुल मतदाताओं की संख्या तथा महिला एवं पुरुष मतदाताओं की संख्या को स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किया जा रहा है, ताकि मतदाताओं को मतदान केंद्र पर किसी प्रकार की दिक्कत न हो।

इसके अलावा, दिव्यांग एवं वरिष्ठ मतदाताओं को सहज मतदान सुविधा उपलब्ध कराने के लिए रैंप का निर्माण किया जा रहा है। वहीं, ईवीएम और वीवीपैट के निर्बाध संचालन के लिए पर्याप्त संख्या में बिजली सॉकेट और चार्जिंग पॉइंट स्थापित किए जा रहे हैं।

प्रशासन का कहना है कि निर्वाचन की सभी तैयारियाँ समय सीमा के भीतर पूरी कर ली जाएंगी और मतदाताओं को सुरक्षित व सुगम मतदान वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: