5
(1)

गोपालपुर पुलिस नें शव पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेजा

नवगछिया पुलिस जिला के गोपालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत तीनटेंगा जहाज घाट गंगा नदी में शनिवार को करीब 11:30 बजे स्नान के दौरान डूबे झंडापुर थाना क्षेत्र के औलियाबाद निवासी 17 वर्षीय सूरज कुमार (पिता- मुकेश ईश्वर) का शव रविवार संध्या करीब 24 घंटे बाद एसडीआरएफ टीम और स्थानीय गोताखोरों की मदद से बरामद कर लिया गया। शव मिलने के समय वह काफी फूल चुका था।

गोपालपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

मृतक अपने चाचा मनोज ईश्वर और चाची जुली देवी के साथ छठ पर्व को लेकर स्नान करने तीनटेंगा जहाज घाट गया था। इसी दौरान पांव फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। सूरज को बचाने के लिए चाचा मनोज ईश्वर ने पानी में छलांग लगाई, लेकिन वे भी गहरे पानी में फंसकर डूबने लगे। इस दौरान घाट पर मौजूद लोगों ने किसी तरह मनोज को बचा लिया, लेकिन सूरज लापता हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही गोपालपुर पुलिस और एसडीआरएफ टीम ने लगातार तलाश अभियान चलाया। लगभग 24 घंटे बाद किशोर का शव नदी से बरामद हुआ।

इधर मृतक के घर में मातमी सन्नाटा पसरा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, सूरज के माता-पिता लंबे समय से दिल्ली में रहते हैं। बचपन से ही सूरज अपने चाचा रंजीत ईश्वर के साथ औलियाबाद में रह रहा था। घटना की सूचना मिलते ही सूरज के पिता मुकेश ईश्वर, मां मेनुका देवी और बड़ा भाई टोनी कुमार दिल्ली से घर पहुंच गए। सूरज दो भाइयों में छोटा था और उच्च विद्यालय औलियाबाद में प्लस टू का छात्र था।

गोपालपुर थानाध्यक्ष पुनि मिथलेश कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों को नियमानुसार सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: