



एक देशी रायफल, एक देशी कट्टा और ग्यारह जिदां कारतूस बरामद
नवगछिया । अगामी बिहार विधानसभा निर्वाचन- 2025 एवं पर्व त्यौहार के मद्देनजर पुलिस अधिक्षक नवगछिया के निर्देशन में अवैध आग्नेयास्त्र/मादक पदार्थ की बरामदगी, अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी एवं वारंट/कुर्की अधिपत्र तामिला के विरूद्ध लगातार चलाई जा रही अभियान के क्रम में शनिवार को मिली गुप्त सुचना के आधार पर बिहपुर थाना टीम द्वारा छापामारी कर बिहपुर थाना क्षेत्र के अमरी .

विशनपुर निवासी गुल्टा कुमार पिता गंगा राम मंडल को एक लोडेड देशी रायफल के साथ गिरफ्तार किया गया। इसी क्रम में बिहपुर थाना कांड संख्या- 211/23 में फरार चल रहे अभियुक्त बिहपुर थाना क्षेत्र के निरुद्दीनपुर दुधेला निवासी राजकुमार मंडल पिता रामदेव मंडल के विरूद्ध छापामारी के दौरान राजकुमार के बासा से एक देशी कट्टा एवं 10 जिदां कारतूस बरामद किया गया। बरामद हथियार के संबंध में दो अलग-अलग कांड दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
















