



भागलपुर । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन- 2025 के अंतर्गत स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में चुनाव को लेकर 155- कहलगांव विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत कहलगांव प्रखंड में जीविका दीदियों ने मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान ‘‘वोट देने बढ़ें हम, रुके नहीं थके नहीं‘‘ और ‘‘महिला मतदाता बढ़ाएं भागीदारी, लोकतंत्र में निभाएं जिम्मेदारी‘‘ जैसे नारों से पूरा ओगरी गांव गूँज उठा। इस अवसर पर जीविका दीदियों ने एक स्वर में नारे लगाए, जिससे पूरे ओगरी पंचायत में मतदान का संदेश गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जीविका दीदियां उपस्थित थीं।

















