



नवगछिया : गोपालपुर थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर बिंदटोली तटबंध पर शुक्रवार की देर शाम संध्या गस्ती के दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर एक मोटरसाइकिल को रोकने का प्रयास किया। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर लदी अवैध 50 लीटर देशी शराब का बोरा फेंक दिया गया और शराब तस्कर भागने में सफल हो गया।

गोपालपुर थाना अध्यक्ष सह इंस्पेक्टर मिथिलेश कुमार ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि फरार तस्कर की पहचान और गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाया गई हैं और इलाके में लगातार निगरानी बढ़ा दी गई है।
बरामद अवैध शराब की मात्रा 50 लीटर बताई गई है, जिसे पुलिस ने सुरक्षित कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
















