4.5
(2)

भागलपुर। कटिहार जिले के कदुआ थाना क्षेत्र के सागरत गांव में शनिवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में ऑटो चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 55 वर्षीय राजू श्रीवास्तव, पिता स्वर्गीय विष्णुदेव श्रीवास्तव, निवासी सागरत, थाना कदुआ, जिला कटिहार के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, राजू श्रीवास्तव शाम को टहलने के लिए घर से चौक की ओर गए थे। लौटते समय किसी अनियंत्रित वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को कटिहार सदर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया।

इलाज के दौरान रविवार तड़के डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि मृतक राजू श्रीवास्तव ऑटो चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है और पूरे गांव में शोक की लहर है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 4.5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: