



नवगछिया : गुप्त सूचना के आधार पर बिहपुर थाना टीम द्वारा छापामारी कर ग्राम दूधैला स्थित टिंकू मंडल के घर से कुल 20 लीटर निर्मित देशी शराब, 1000 लीटर अर्धनिर्मित देशी शराब और शराब बनाने का उपकरण बरामद किया गया। मौके पर ही अर्धनिर्मित देशी शराब को नष्ट कर दिया गया। इस संबंध में बिहपुर थाना में सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने अवैध शराब निर्माण और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए हैं।
















