



मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत कई दिग्गज नेता रहेंगे मौजूद
भागलपुर में आगामी 6 नवंबर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। यह जनसभा भागलपुर के हवाई अड्डा मैदान में आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सहित एनडीए के सभी घटक दलों के प्रतिनिधि तथा 11 विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशी मौजूद रहेंगे।

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने प्रेस वार्ता कर बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। उन्होंने कहा कि सभी स्तरों पर तैयारियाँ जोरों पर हैं ताकि प्रधानमंत्री का स्वागत भव्य और ऐतिहासिक तरीके से किया जा सके।
संजय सेठ ने पत्रकार वार्ता के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों की भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में देश ने हर क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है — चाहे वह गरीबों के कल्याण की योजनाएं हों, महिलाओं को सशक्त बनाने की पहल हो या बुनियादी ढांचे का विस्तार।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इससे पहले 24 फरवरी को भी इसी हवाई अड्डा मैदान में किसान जनसभा को संबोधित कर चुके हैं। इस बार उनकी जनसभा को लेकर एनडीए कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह और उमंग का माहौल है।
















