5
(1)

भागलपुर में 6 नवंबर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित चुनावी जनसभा को लेकर पूरे शहर में उत्साह का माहौल है। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर एनडीए कार्यकर्ता और समर्थक तैयारियों में पूरी तरह जुट गए हैं। इसी क्रम में भागलपुर के घंटाघर चौक पर महिला कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत में आकर्षक रंगोली बनाकर अपनी खुशी और उत्साह व्यक्त किया।

महिला कार्यकर्ताओं ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए अनेक योजनाएं शुरू की हैं, जिनका लाभ आज देश की हर वर्ग की महिलाएं उठा रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जब अंग की पवित्र धरती पर आ रहे हैं, तो उनका स्वागत पूरे सम्मान और श्रद्धा के साथ करना हमारा दायित्व है।

कार्यक्रम के दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास की राह पर अग्रसर है। इस बार भागलपुर की जनता एनडीए को भारी समर्थन देकर प्रधानमंत्री मोदी के हाथों को और अधिक मजबूत करेगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: