



भागलपुर: मद्यनिषेध थाना, सदर भागलपुर की टीम ने वाहन जांच अभियान के दौरान बड़ी मात्रा में मसालेदार देशी शराब बरामद की है। यह कार्रवाई जगदीशपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत जगदीशपुर बाजार के पास की गई, जहां जांच के क्रम में एक टेम्पू की तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान वाहन से दो प्लास्टिक के बोरे और ड्राइवर सीट के नीचे बने गुप्त तहखाने से 200 एमएल क्षमता वाले पाउच में भरी हुई मसालेदार देशी शराब कुल 867 पीस (लगभग 173.4 लीटर) बरामद की गई। जब्त शराब की अनुमानित कीमत लगभग 52,020 रुपये आंकी गई है।
कार्रवाई के क्रम में गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राम कुमार (उम्र 19 वर्ष), पिता प्रभु पासी, निवासी – दारे, थाना – पोरिया, जिला – गोड्डा (झारखंड) के रूप में हुई है।

इस सफल छापेमारी अभियान में थानाध्यक्ष के साथ एएसआई बालकेश्वर राम, मद्यनिषेध सिपाही और गृह रक्षक बल के जवान शामिल थे।
मद्यनिषेध विभाग, भागलपुर द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए अवैध शराब के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है, ताकि जिले में पूर्ण शराबबंदी को प्रभावी ढंग से लागू किया जा सके।
















