



नवगछिया । झंडापुर थाना पुलिस ने रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर ग्राम हरियो स्थित बबलू सिंह के घर से एक देशी कट्टा और एक तलवार बरामद किया। इस कार्रवाई में हरियो निवासी बबलू सिंह, पिता बुच्ची सिंह को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि उक्त मामला झंडापुर थाना कांड संख्या-150/25 के तहत दर्ज किया गया है। अभियुक्त के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 25(1-बी) ए/26 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

झंडापुर थाना पुलिस इस संबंध में आगे की जांच कर रही है और आरोपी के अन्य साथी या अवैध हथियारों के स्रोत का पता लगाने के लिए भी कदम उठा रही है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराध पर लगाम लगाने और अवैध हथियारों की तस्करी रोकने में मदद मिलेगी।
















