



भागलपुर । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन- 2025 के अंतर्गत स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में चुनाव को लेकर जिला प्रशासन, भागलपुर द्वारा आवश्यक तैयारियां जोरों पर है। भागलपुर के सातों विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र में 11 नवंबर को मतदान किया जाना है। मतदान के लिए मतदान केंद्रों पर 12 वैकल्पिक फोटो पहचान पत्रों में से किसी एक का उपयोग ईपीआईसी के बदले किया जा सकता है। हालांकि यदि आपके पास ईपीआईसी है तो वैकल्पिक दस्तावेजों की कोई जरूरत नहीं होगी। आपका नाम मतदाता सूची में यदि दर्ज है तो भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी 12 वैकल्पिक फोटो पहचान पत्र,

(1) आधार कार्ड,
(2) मनरेगा जॉब कार्ड,
(3) बैंक/पोस्ट ऑफिस द्वारा जारी फोटो युक्त पहचान पत्र,
(4) श्रम मंत्रालय/आयुष्मान भारत स्वास्थ्य योजना के तहत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड,
(5) ड्राइविंग लाइसेंस,
(6) पैन कार्ड,

(7) एनपीआर के तहत आरजीआई द्वारा जारी स्मार्ट कार्ड,
(8) भारतीय पासपोर्ट,
(9) पेंशन दस्तावेज फोटो के साथ,
(10) केंद्रीय/राज्य सरकार/ पीएसयू/पब्लिक लिमिटेड कंपनी द्वारा कर्मचारियों को जारी फोटो युक्त सर्विस आइडेंटिटी कार्ड,
(11) सांसद/विधायक या विधान परिषद सदस्य द्वारा जारी आधिकारिक पहचान पत्र एवं
(12) सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी यूनिक डिसेबिलिटी आईडी कार्ड।

















