



नवगछिया जदयू के चर्चित युवा चेहरा एवं पूर्व युवा जिलाध्यक्ष नवीन कुमार निश्चल को एक बार फिर नवगछिया युवा जदयू जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी नेतृत्व ने विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत संगठन को और मजबूत करने के उद्देश्य से यह जिम्मेदारी दी है। युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष नीतिश पटेल ने नवीन निश्चल को तत्काल बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचार-प्रसार कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लेने का निर्देश दिया है।

नवीन निश्चल ने कहा कि “मैं सदैव पार्टी के प्रति समर्पित रहा हूँ। यह मेरे लिए सम्मान की बात है, और मैं संगठन के विस्तार एवं सशक्तिकरण के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करूंगा। इस अवसर पर एनडीए प्रत्याशी शैलेश कुमार उर्फ बूलो मंडल, जिलाध्यक्ष बीरेन्द्र कुमार सिंह कुशवाहा, जिला प्रवक्ता रवि कुमार, युवा नेता प्रिंस पटेल, रूपक पटेल, प्रिंस प्रभात सहित कई कार्यकर्ताओं ने नवीन निश्चल को बधाई दी है।
















