5
(1)

बिहपुर : उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को कहा कि एनडीए सरकार बनने पर बिहार में एक करोड़ युवाओं को रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि नवगछिया को पूर्ण प्रशासनिक जिला बनाया जाएगा और भागलपुर में हवाई अड्डा विकसित किया जाएगा। उन्होंने महागठबंधन पर परिवारवाद का आरोप लगाते हुए कहा कि एनडीए के लिए पूरा बिहार ही परिवार है। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों और महिलाओं को दिए जा रहे आरक्षण का भी उल्लेख किया।

डिप्टी सीएम ने अठगामा उच्च विद्यालय के मैदान में बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी ई. शैलेंद्र के समर्थन में आयोजित चुनावी जनसभा में कहा कि इस बार सरकार बनने पर एक करोड़ युवाओं को नौकरी एवं रोजगार देने के लिए विभिन्न उद्योग और धंधों की स्थापना की जाएगी, ताकि बिहार के लोग दूसरे राज्यों का रुख न करें। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि बिहपुर से शैलेंद्र और गोपालपुर से जदयू प्रत्याशी शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल को भारी मतों से विजयी बनाएं। दोनों की जीत के बाद सम्राट चौधरी ने वादा किया कि नवगछिया को पूर्ण प्रशासनिक जिला बनाया जाएगा और भागलपुर में हवाई अड्डा बनेगा।

सम्राट चौधरी ने महागठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि यह गठबंधन केवल एक परिवार के दस लोगों के हित के बारे में सोचता है। उन्होंने लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के परिवार का उदाहरण देते हुए कहा कि एनडीए के लिए पूरा बिहार ही परिवार है। उन्होंने कहा कि पिछले 20 वर्षों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार का चतुर्मुखी विकास हुआ है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और बिजली जैसी सुविधाओं में काफी सुधार हुआ है। 2005 से पहले के जंगलराज की तुलना करते हुए उन्होंने कहा कि उस समय अपराधियों का बोलबाला था और लोग शाम होते ही घरों से बाहर नहीं निकल पाते थे।

सम्राट चौधरी ने महिलाओं के सशक्तिकरण का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री बनने के बाद महिलाएं सुरक्षित रूप से घर से बाहर निकलती हैं और उन्हें 50 प्रतिशत आरक्षण देकर रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। राजनीतिक क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी भी बढ़ी है। उन्होंने जीविका दीदी को रोजगार हेतु 10 हजार रुपये सहयोग राशि देने की जानकारी दी।

इस अवसर पर बुलो मंडल ने कहा कि पहले चुनाव में केवल एक उम्मीदवार विधानसभा में जाता था, लेकिन इस बार दो उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि बिहपुर से कमल का बटन और गोपालपुर से तीर का बटन दबाकर दोनों को विधानसभा भेजें, ताकि विकास की गति तेज हो। ई. शैलेंद्र ने कहा कि गोपालपुर और बिहपुर विधानसभा के कार्यकर्ताओं के सहयोग से दोनों सीटों पर जीत का परचम लहराया जाएगा। उन्होंने जनता से कहा कि भ्रम फैलाने वाले पार्टियों और प्रत्याशियों से सतर्क रहें।

जनसभा में बड़ी संख्या में एनडीए के नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे और उन्होंने समर्थन में जोरदार नारे लगाकर अपने मतदाता मंच को अभिभूत कर दिया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: