5
(2)

नवगछिया पुलिस जिले के भवानीपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में अनुसूचित जाति के एक परिवार के साथ गांव के दबंगों द्वारा लगातार अत्याचार और प्रताड़ना का मामला सामने आया है। पीड़िता पहाड़पुर वार्ड संख्या 12 निवासी पूनम देवी, पति अर्जुन तांती ने भवानीपुर थाना में आवेदन देकर अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

पूनम देवी द्वारा दर्ज कराए गए आवेदन में गांव के ही जुलुम शर्मा (पिता स्व. कामेश्वर शर्मा), एतवारी शर्मा (पिता स्व. भूखन शर्मा), अभिषेक कुमार, सचिन कुमार (दोनों पिता एतवारी शर्मा), रितिक कुमार (पिता रौशन शर्मा), रौशन शर्मा (पिता कैलाश शर्मा) और धनेश्वर शर्मा (पिता स्व. राजकुमार शर्मा) को अभियुक्त बनाया गया है।

पीड़िता ने अपने आवेदन में बताया कि 4 नवंबर की दोपहर करीब 2 बजे उनकी पुत्री काली कुमारी घर के बाहर जलावन पसार रही थी, तभी सभी अभियुक्त एकजुट होकर पहुंचे और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज करने लगे। उन्होंने धमकी दी कि “यहां से पिलर, मशीन और सारा सामान हटा लो, नहीं तो मारकर जान ले लेंगे और घर लूट लेंगे।” पीड़िता ने आरोप लगाया कि अभियुक्तों ने पुत्री काली के साथ मारपीट और छेड़खानी की तथा उसे जमीन पर पटककर बुरी तरह पीटा। उस समय घर में पति और पुत्र मौजूद नहीं थे, जिससे बड़ी अनहोनी टल गई।

पीड़िता ने बताया कि यह कोई पहली घटना नहीं है। बीते 6 अक्टूबर को भी भूमि विवाद को लेकर उपरोक्त अभियुक्तों ने घर में घुसकर लाठी और बांस से बेरहमी से मारपीट की थी। उस मामले में भवानीपुर थाना कांड संख्या 113/25 दर्ज की गई थी, लेकिन अब तक किसी भी अभियुक्त पर कार्रवाई नहीं हुई है।

पीड़िता का कहना है कि आरोपी अब केस उठाने के लिए लगातार दबाव बना रहे हैं। वे बार-बार घर पर चढ़कर धमकी देते हैं, रास्ते में पीछा कर गालियां देते हैं और बाइक से आते-जाते समय अशोभनीय टिप्पणियां करते हैं। यहां तक कि जान से मारने और हाथ-पांव तोड़ने की धमकी भी दी जा रही है, जिससे पूरा परिवार भयभीत है।

पीड़िता ने नवगछिया पुलिस अधीक्षक को भी आवेदन देकर जानमाल की सुरक्षा और न्याय की गुहार लगाई है। इस संबंध में भवानीपुर थानाध्यक्ष पुअनि शंभु कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और जांचोपरांत अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: