5
(2)

नवगछिया । विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर जिले में मतदाता जागरूकता अभियान को बल देते हुए क्लीन एंड ग्रीन नवगछिया सामाजिक संस्था के अध्यक्ष चंद्रगुप्त साह ने जिलेवासियों से लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि हर एक वोट न केवल जनप्रतिनिधि चुनने का माध्यम है, बल्कि राज्य के भविष्य की दिशा तय करने की शक्ति रखता है।

चंद्रगुप्त साह ने युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों और पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं से आग्रह किया कि वे अपने व्यस्त समय में से कुछ पल निकालकर मतदान केंद्र अवश्य जाएं और अपने कीमती मताधिकार का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि जब तक हर नागरिक मतदान के अधिकार का उपयोग नहीं करेगा, तब तक लोकतंत्र अपने सही अर्थों में मजबूत नहीं हो सकता।

उन्होंने कहा कि वोट देना केवल अधिकार नहीं, बल्कि एक जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य भी है। लोकतंत्र तभी सशक्त बनेगा जब हम सब अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे और सही नेतृत्व का चयन करेंगे।

चंद्रगुप्त साह ने आगे कहा कि भागलपुर जिला इस बार अधिकतम मतदान कर बिहार में लोकतांत्रिक जागरूकता की नई मिसाल पेश करेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि जिले के मतदाता अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए मतदान के दिन मतदान केंद्रों तक पहुंचेंगे और लोकतंत्र के इस पर्व को सफल बनाएंगे।

उन्होंने कहा कि एक मजबूत और सशक्त सरकार के निर्माण के लिए हर नागरिक को मतदान करना जरूरी है। यह हमारा मौलिक अधिकार है, जो हमें देश के संविधान ने प्रदान किया है। हर वोट का अपना महत्व होता है, क्योंकि कभी-कभी कुछ ही मतों का अंतर किसी चुनाव के परिणाम को बदल देता है।

अंत में उन्होंने कहा कि मतदान परिवर्तन का सबसे सशक्त माध्यम है। लोकतंत्र की मजबूती, सामाजिक विकास और एक जिम्मेदार शासन व्यवस्था के लिए सभी नागरिकों को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए।
उन्होंने अपील की— “अपने घर से निकलिए, मतदान कीजिए और बिहार को जागरूक लोकतंत्र की नई पहचान दीजिए।”

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: