5
(1)

नवगछिया । बालिकाओं में आत्मरक्षा की भावना और आत्मविश्वास को बढ़ाने के उद्देश्य से भागलपुर जिला ताइक्वांडो संघ के तत्वावधान में साहसी बालिका कार्यक्रम के अंतर्गत एक निःशुल्क एकदिवसीय मार्शल आर्ट ताइक्वांडो प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 9 नवंबर को उच्च विद्यालय लत्तीपाकर परिसर में आयोजित होगा।

इस प्रशिक्षण शिविर में बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर, फिजिकल फिटनेस, और मानसिक दृढ़ता से संबंधित महत्वपूर्ण प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के माध्यम से बालिकाएं न केवल अपनी सुरक्षा के लिए सक्षम बनेंगी, बल्कि उनमें आत्मबल और आत्मविश्वास भी विकसित होगा।

मीडिया प्रभारी विकास चौरसिया ने बताया कि शिविर के मुख्य कोच घनश्याम प्रसाद होंगे, जो अंतरराष्ट्रीय ब्लैक बेल्ट होल्डर एवं राष्ट्रीय रेफरी हैं। शिविर का संचालन ताइक्वांडो कोच मोनी कुमारी के निर्देशन में किया जाएगा, जबकि कैंप के प्रभारी खेल शिक्षक मो. गुलाम मुस्तफा होंगे।

आयोजन समिति ने बताया कि यह शिविर पूर्णतः निःशुल्क है और इसका उद्देश्य बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। शिविर में भाग लेने की इच्छुक छात्राएं अपने विद्यालय के खेल शिक्षक से संपर्क कर नामांकन करा सकती हैं।

संघ के सदस्यों ने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण से समाज में बालिकाओं के प्रति सुरक्षा और सम्मान का संदेश जाएगा। कार्यक्रम के माध्यम से बालिकाओं को यह संदेश भी दिया जाएगा कि वे किसी भी परिस्थिति में स्वयं की रक्षा करने में सक्षम हैं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: