5
(1)

भागलपुर । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2025 के तहत स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान के साथ-साथ अधिक से अधिक मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से भागलपुर जिले के 153-गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र में आशा कार्यकर्ताओं ने लोकसंगीत के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया।

आशा कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक लोकधुनों पर गीत गाकर मतदाताओं से लोकतंत्र के इस महापर्व में भाग लेने की अपील की। उन्होंने रैली निकालते हुए ग्रामीणों से 11 नवंबर को मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आग्रह किया। इसके साथ ही घर-घर जाकर लोगों से संपर्क स्थापित किया और उन्हें मतदान की तिथि, मतदान केंद्र एवं वहां उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी।

आशा कार्यकर्ताओं ने लोगों को समझाया कि चुनाव पाँच वर्षों में एक बार आता है, इसलिए योग्य जनप्रतिनिधि का चयन करने का यह सुनहरा अवसर किसी भी स्थिति में नहीं गंवाना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक वोट राज्य की दिशा और दशा बदल सकता है।

लगातार चलाए जा रहे इस मतदाता जागरूकता अभियान से क्षेत्र में लोगों में मतदान को लेकर उत्साह बढ़ा है। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने मतदान में बढ़-चढ़कर भाग लेने का संकल्प लिया है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: