5
(1)

भागलपुर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रोहित पांडे के समर्थन में शुक्रवार को खगड़िया सांसद राजेश वर्मा ने प्रेस वार्ता की। इस दौरान सांसद वर्मा ने कहा कि भागलपुर के लोग पिछले तीन चुनावों से गलती दोहरा रहे हैं, जिसके कारण क्षेत्र का विकास ठप पड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि वर्तमान विधायक विपक्ष में रहने के कारण सरकार की योजनाओं का लाभ भागलपुर तक नहीं पहुंच पाता, जिससे जनता विकास से वंचित रह जाती है।

राजेश वर्मा ने जनता से अपील की कि इस बार विकास, स्थिरता और सुशासन के लिए भाजपा प्रत्याशी रोहित पांडे को भारी मतों से विजयी बनाएं ताकि भागलपुर को नई दिशा मिल सके। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनने पर भागलपुर में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार, रोजगार सृजन और औद्योगिक विकास के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर कार्य किए जाएंगे।

सांसद ने विश्वास जताया कि इस बार भागलपुर की जनता बदलाव का मन बना चुकी है और आने वाले चुनाव में सही निर्णय लेकर क्षेत्र के उज्जवल भविष्य की नींव रखेगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: