



नवगछिया, 07 नवम्बर 2025। जी बी कॉलेज, नवगछिया में आज राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रातः 10 बजे प्राचार्य डॉ. सत्येन्द्र कुमार के नेतृत्व में शिक्षकों, शिक्षकेत्तर कर्मचारियों, छात्रों और एनसीसी कैडेटों ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन किया।

इस अवसर पर प्रो. शिव शंकर मंडल, डॉ. दिव्य प्रियदर्शी, डॉ. मो मोसर्रत हुसैन, डॉ. उषा शर्मा, डॉ. अर्शदुज्जमान, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. मंजू कुमारी, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. राजीव रंजन, डॉ. भावना वर्मा, प्रधान सहायक मो. रिजवान अली, चेतन कुमार, शंकर मंडल, सुबोध दास, अब्दुल रज्जाक, गुलो हरिजन और छात्र सूरज, सचिन, मयंक, प्रिंस, टोनी, प्रतिमा सहित अनेक छात्र-छात्राएँ उपस्थित थे।
सामूहिक गायन के पश्चात एनसीसी कैडेटों के बीच ‘वंदे मातरम्’ थीम पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सूरज कुमार और संतोष कुमार को, द्वितीय स्थान खुशी, प्रतिमा और माधुरी को तथा तृतीय स्थान टोनी और ज्योति को प्राप्त हुआ। प्रतियोगिता में जज की भूमिका डॉ. फिरोज अहमद, डॉ. दिव्य प्रियदर्शी और डॉ. मो. अर्शदुज्जमान ने निभाई।

प्राचार्य डॉ. सत्येन्द्र कुमार ने सभी विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए और कहा कि अनुशासन, कठिन परिश्रम और समर्पण से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने छात्रों को प्रेरित किया कि वे राष्ट्रभक्ति और कर्तव्यनिष्ठा के मार्ग पर निरंतर अग्रसर रहें। इस अवसर ने छात्रों में देशभक्ति की भावना को और अधिक प्रबल किया।
















