5
(1)

भागलपुर । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन- 2025 के तहत भागलपुर में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान कराने तथा मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी करने को लेकर जीविका दीदियां सघन मतदाता जागरूकता अभियान चला रही हैं। शनिवार को सबौर, नाथनगर, गोपालपुर, रंगरा चैक, कहलगांव, बिहपुर सहित विभिन्न प्रखंडों में जीविका दीदियों ने विभिन्न गतिविधियों एवं रचनात्मक कार्यों के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया और मतदाताओं को निश्चित मतदान करने के लिए प्रेरित किया।

विभिन्न प्रखंडों में जीविका महिला ग्राम संगठनों के नेतृत्व में प्रभात फेरी एवं जागरूकता रैली का आयोजन किया गया, जिससे गांव में लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। इसके अलावा जीविका दीदियों ने घर-घर भ्रमण करते हुए मतदाताओं से व्यक्तिगत संपर्क कर उन्हें मतदान की तिथि के बारे में याद दिलाते हुए उन्हें मतदान केंद्र और वहां मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें 11 नवंबर को निश्चित मतदान करने हेतु संकल्पित किया गया।

स्वयं सहायता समूह से जुड़ी शत-प्रतिशत महिलाओं को मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसके अलावा उनके परिवार के अन्य मतदाताओं को भी निश्चित मतदान हेतु प्रोत्साहित करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में जीविका दीदियां सार्थक भूमिका निभा रही हैं। इसके लिए वे न केवल खुद मतदान का संकल्प ले रही हैं बल्कि अन्य मतदाताओं को भी बिना भय, लालच, किसी जाति या धर्म के प्रभाव में आए बिना एवं निष्पक्ष तरीके से मतदान करने के लिए जागरूक कर रही हैं। जीविका दीदियों के प्रयास से निश्चित रूप से राज्य में महिला मतदाताओं की संख्या बढ़़ाने में मदद मिलेगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: