5
(1)

भागलपुर । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2025 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इसी क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी भागलपुर, डॉ. नवल किशोर चौधरी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक भागलपुर, हृदय कांत ने रविवार को विभिन्न डिस्पैच एवं रिसीविंग सेंटरों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुल्तानगंज स्थित महिला आईटीआई परिसर में मतदान कर्मियों के लिए बनाए गए डिस्पैच सेंटर तथा बिहपुर, गोपालपुर एवं सुल्तानगंज विधानसभा क्षेत्रों के पोल्ड ईवीएम रिसीविंग सेंटर का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने राजकीय पॉलिटेक्निक बरारी परिसर का भी निरीक्षण किया, जहां भागलपुर एवं नाथनगर विधानसभा क्षेत्रों के मतदान कर्मियों के लिए डिस्पैच सेंटर तथा पीरपैंती, कहलगांव, भागलपुर एवं नाथनगर विधानसभा क्षेत्रों के पोल्ड ईवीएम रिसीविंग सेंटर बनाए गए हैं।

जिलाधिकारी और वरीय पुलिस अधीक्षक ने विधानसभावार बनाए गए काउंटरों एवं वहां की व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। साथ ही उपस्थित निर्वाची पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ताकि मतदान दिवस पर किसी प्रकार की अव्यवस्था या विलंब की स्थिति न उत्पन्न हो।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह, नगर आयुक्त शुभम कुमार सहित कई वरीय अधिकारी मौजूद थे। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर सुव्यवस्थित प्रबंधन और समयबद्ध कार्य सुनिश्चित किया जाएगा ताकि चुनाव प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो सके।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: