



भागलपुर। विधानसभा चुनाव-2025 के दूसरे चरण में भागलपुर सीट पर प्रचार अपने चरम पर है। इसी क्रम में रविवार को कांग्रेस प्रत्याशी अजीत शर्मा के समर्थन में उनकी बेटी और बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा शर्मा ने जोरदार रोड शो किया।

रोड शो की शुरुआत ऐतिहासिक बुढ़ानाथ मंदिर से हुई और यह शहर के विभिन्न इलाकों से होते हुए आगे बढ़ा। इस दौरान नेहा शर्मा के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, समर्थक और स्थानीय नेता मौजूद रहे। पूरे मार्ग में लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। नेहा शर्मा को देखने और उनके साथ सेल्फी लेने के लिए युवा, महिलाएं और बच्चे सड़क किनारे खड़े नजर आए। कई जगहों पर लोगों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत भी किया।

जनसमर्थन से उत्साहित नेहा शर्मा ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि “मैं भागलपुर की बेटी हूं। आप सभी से निवेदन है कि 11 नवंबर को अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें और कांग्रेस प्रत्याशी यानी मेरे पिताजी अजीत शर्मा के हाथों को मजबूत करें।”
















