5
(1)

भागलपुर। तातारपुर थाना क्षेत्र में रविवार की दोपहर एक दर्दनाक हादसे ने लोगों को दहला दिया। पेट्रोल पंप के पास एक अनियंत्रित टोटो अचानक सड़क किनारे स्थित मिठाई की दुकान में जा घुसा। टक्कर इतनी तेज थी कि दुकान के भीतर रखा गर्म तेल से भरा कड़ाहा पलट गया, जिससे पास में मौजूद तीन युवतियां बुरी तरह झुलस गईं।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत तीनों घायलों को बाहर निकाला और उन्हें इलाज के लिए भागलपुर सदर अस्पताल पहुंचाया। घायलों की पहचान प्रिया कुमारी, कोमल और रत्ना के रूप में की गई है। बताया गया कि तीनों युवतियां भागलपुर में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थीं।

डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दो युवतियों की हालत नाजुक बताई और उन्हें बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं तीसरी युवती का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

सूचना मिलते ही तातारपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। हादसे के बाद टोटो चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने टोटो को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि उस क्षेत्र में अक्सर टोटो चालक तेज रफ्तार से वाहन चलाते हैं, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सख्त किया जाएगा ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: