



नवगछिया । कैरम एसोसिएशन ऑफ भागलपुर के तत्वाधान में जूनियर कैरम प्रतियोगिता 2025 का आयोजन ई टी सी कंप्यूटर सेंटर, नवगछिया में 23 नवंबर 2025 को किया जाएगा। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आज कंप्यूटर सेंटर में जिला संयोजक घनश्याम प्रसाद की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में जिला सचिव संजय सिंह, कार्यक्रम संयोजक शंभू शरण, राहुल आनंद, धर्मचंद भगत, लोकेश शरण, जयंत कुमार, आदित्य कुमार, अमन सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे। जिला संयोजक घनश्याम प्रसाद ने बताया कि प्रतियोगिता कराने की स्वीकृति बिहार राज्य कैरम संघ के महासचिव भारत भूषण ने प्रदान की है।
इस प्रतियोगिता में 17 वर्ष से कम उम्र के छात्र भाग ले सकते हैं। इच्छुक प्रतिभागियों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 20 नवंबर 2025 निर्धारित की गई है। प्रतियोगिता कैरम प्रतियोगिता फेडरेशन से मान्यता प्राप्त बोर्ड पर आयोजित की जाएगी।


घनश्याम प्रसाद ने बताया कि प्रतिभागियों की संख्या अधिक होने पर उचित व्यवस्थाओं के साथ उन्हें समयबद्ध रूप से खेल में शामिल किया जाएगा और विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने सभी अभिभावकों और विद्यार्थियों से प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की।
















