5
(1)

भागलपुर । खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना एवं जिला प्रशासन भागलपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल विद्यालय अंडर-14, 17 एवं 19 तीरंदाजी प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हुआ। यह प्रतियोगिता 8 नवंबर से 10 नवंबर तक भागलपुर में आयोजित की गई थी।

तीसरे और अंतिम दिन आयोजित प्रतियोगिता के बाद खिलाड़ियों के बीच मेडल, प्रमाणपत्र एवं ट्रॉफी का वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला शिक्षा पदाधिकारी राजकुमार शर्मा, जिला उद्योग महाप्रबंधक खुशबू कुमारी एवं उपनिदेशक शारीरिक शिक्षा भागलपुर प्रमंडल जय नारायण कुमार उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

सोमवार को हुए इंडियन राउंड की प्रतियोगिताओं में विजेताओं के नाम इस प्रकार हैं—

यू-17 बालक (30 मीटर इंडियन राउंड)
पहला स्थान – पीयूष कुमार (पटना प्रमंडल)
दूसरा स्थान – रोहित कुमार (भागलपुर प्रमंडल)
तीसरा स्थान – सतीश कुमार (मगध प्रमंडल)

यू-17 बालक (20 मीटर इंडियन राउंड)
पहला स्थान – सतीश कुमार (पटना प्रमंडल)
दूसरा स्थान – पीयूष कुमार (पटना प्रमंडल)
तीसरा स्थान – शुभम समीर (पटना प्रमंडल)

यू-17 बालक (ओवरऑल)
पहला स्थान – पीयूष कुमार (पटना प्रमंडल)
दूसरा स्थान – सतीश कुमार (मगध प्रमंडल)
तीसरा स्थान – रोहित कुमार (पटना प्रमंडल)

यू-17 बालिका (30 मीटर इंडियन राउंड)
पहला स्थान – संस्कृति राज (पटना प्रमंडल)
दूसरा स्थान – लकी कुमारी (पटना प्रमंडल)
तीसरा स्थान – सुमन कुमारी (पटना प्रमंडल)

यू-17 बालिका (20 मीटर इंडियन राउंड)
पहला स्थान – संस्कृति राज (पटना प्रमंडल)
दूसरा स्थान – लकी कुमारी (पटना प्रमंडल)
तीसरा स्थान – सुमन कुमारी (पटना प्रमंडल)

यू-17 बालिका (ओवरऑल)
पहला स्थान – संस्कृति राज (पटना प्रमंडल)
दूसरा स्थान – लकी कुमारी (पटना प्रमंडल)
तीसरा स्थान – सुमन कुमारी (पटना प्रमंडल)

ओवरऑल परिणाम:
विजेता प्रमंडल — पटना प्रमंडल
उपविजेता — मगध प्रमंडल
तृतीय स्थान — भागलपुर प्रमंडल

प्रतियोगिता के निष्पक्ष संचालन में चयनकर्ता एवं तकनीकी पदाधिकारी के रूप में चंदन कुमार, जयप्रकाश कुमार, सरोज कुमार, नीरज कुमार, आशुतोष सिंह, शिवम भगत, निर्भय सिंह, किशन कुमार, अमन कुमार, अभय कुमार सिंह, बादल कुमार राम, कुंदन हेंब्रम, बलराम सिंह और विनेश हेंब्रम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इन्हें प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

साथ ही, प्रतियोगिता के सफल संचालन में सहयोग देने वाले राजीव लोचन, नीरज कुमार राय, मृणाल किशोर, सतीश चंद्र, आमिर खान, श्रीराम कुमार, जयंत राज, मिथिलेश कुमार, सुनील शर्मा, राकेश कुमार, श्वेता कुमारी और शिवानी कुमारी को भी सम्मानित किया गया।

राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों की सूची भी जारी की गई। अंडर-14 आयु वर्ग की राष्ट्रीय प्रतियोगिता 19 नवंबर से वाराणसी में आयोजित होगी। इसके लिए चयनित खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार हैं—

इंडियन राउंड (बालक वर्ग): करण कुमार, आदर्श कुमार, सिद्धार्थ गौतम, आयुष कुमार
इंडियन राउंड (बालिका वर्ग): सलोनी, निशु कुमारी, छोटी कुमारी, सौम्य कुमारी

रिकर्व राउंड (बालक वर्ग): नमन प्रभाकर, प्रिंस राज, आर्यन कुमार, रुद्र प्रताप सिंह
रिकर्व राउंड (बालिका वर्ग): आराध्या भारती, हर्षिका रानी, दिया कुमारी, स्वरा सैंडलिया

कंपाउंड राउंड (बालक वर्ग): अयान राज, रॉक सिंह, यश कारण
कंपाउंड राउंड (बालिका वर्ग): सानवी शर्मा

यह जानकारी जिला खेल पदाधिकारी जय नारायण कुमार ने दी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: