



भागलपुर । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए भागलपुर जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। इस बार जिले में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक खास पहल के रूप में कुल 14 सखी मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों की विशेषता यह है कि यहां मतदान से जुड़ी हर जिम्मेदारी केवल महिलाओं के हाथों में होगी।
इन सखी मतदान केंद्रों पर मतदान कर्मी, सुरक्षा बल, दंडाधिकारी से लेकर सहायक कर्मचारी तक सभी महिलाएं होंगी। प्रशासन का उद्देश्य है कि महिला मतदाताओं को सुरक्षित और सहज वातावरण मिले, साथ ही मतदान प्रक्रिया में महिलाओं की भागीदारी और जिम्मेदारी बढ़े।

भागलपुर के सातों विधानसभा क्षेत्रों में बनाए गए सखी मतदान केंद्र इस प्रकार हैं–
बिहपुर विधानसभा (152)
- प्राथमिक विद्यालय, प्रखंड कॉलोनी (दक्षिण भाग)
- मध्य विद्यालय, अंभो (उत्तर भाग)
गोपालपुर विधानसभा (153)
- लक्ष्मी कन्या मध्य विद्यालय, नवगछिया (पश्चिम भाग), कमरा संख्या 01
- मध्य विद्यालय, तेतरी (पूरब भाग), कमरा संख्या 01
पीरपैंती (अपजा) विधानसभा (154)
- लक्ष्मीनारायण उच्च विद्यालय, मलिकपुर (दक्षिण भाग), कमरा संख्या 01
कहलगाँव विधानसभा (155)
- मध्य विद्यालय, विशनपुर जिच्छो (पश्चिमी भाग)
- गणपत सिंह उच्च विद्यालय, कहलगाँव (पूर्वी भाग), कमरा संख्या 01
भागलपुर विधानसभा (156)
- दुर्गाचरण उच्च विद्यालय, मशाकचक (पूर्वी भाग)
- नगर निगम कार्यालय, भागलपुर कोर्ट कंपाउंड (पश्चिम भाग)
- नवयुग विद्यालय, आदमपुर (दक्षिण भाग)
सुलतानगंज विधानसभा (157)
- आदर्श मध्य विद्यालय, सुलतानगंज (पूरब भाग)
- कन्या मध्य विद्यालय, तिलकपुर (पश्चिम भाग)
नाथनगर विधानसभा (158)

- मध्य विद्यालय, नूरपुर (उत्तर भाग), कमरा संख्या 01
- कन्या मध्य विद्यालय, ग्रामीण क्षेत्र, सबौर, कमरा संख्या 01
प्रशासन का कहना है कि इन सखी मतदान केंद्रों पर आवश्यक सुविधाओं की विशेष व्यवस्था की गई है, ताकि महिला मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इन केंद्रों का उद्देश्य महिलाओं में मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और लोकतंत्र के इस महापर्व में उनकी भागीदारी को प्रोत्साहित करना है।
















