5
(1)

भागलपुर । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के लिए भागलपुर जिला प्रशासन ने स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने की पूरी तैयारी कर ली है। इस बार जिले में समावेशी मतदान व्यवस्था को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कुल सात पीडब्ल्यूडी (दिव्यांगजन) प्रबंधित मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों की विशेषता यह है कि यहां कार्यरत सभी कर्मी—मतदान अधिकारी, सुरक्षा कर्मी, दंडाधिकारी और सहायक कर्मी—सभी दिव्यांगजन होंगे।

प्रशासन का कहना है कि इन विशेष मतदान केंद्रों का उद्देश्य दिव्यांग मतदाताओं में आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें समाज की मुख्यधारा में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है। साथ ही, इन केंद्रों के माध्यम से यह संदेश भी दिया जा रहा है कि दिव्यांगजन केवल लाभार्थी नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया के सशक्त सहभागी भी हैं।

भागलपुर जिले के सातों विधानसभा क्षेत्रों में स्थापित पीडब्ल्यूडी प्रबंधित मतदान केंद्रों की सूची इस प्रकार है–

बिहपुर विधानसभा (152)

  • 284 – मध्य विद्यालय, जमालदीपुर उस्मानपुर (पूरब भाग)

गोपालपुर विधानसभा (153)

  • 106 – मध्य विद्यालय, महदत्तपुर (दक्षिण भाग), कमरा संख्या 01

पीरपैंती (अजा) विधानसभा (154)

  • 312 – उत्क्रमित मध्य विद्यालय, राजगंज उर्दू, अवस्थित बंधूजयराम (दक्षिण भाग)

कहलगाँव विधानसभा (155)

  • 156 – उच्च विद्यालय, एकचारी (पश्चिम भाग), कमरा संख्या 01

भागलपुर विधानसभा (156)

  • 341 – राजकीय मध्य विद्यालय, महेशपुर अलीगंज (पूर्व भाग)

सुलतानगंज विधानसभा (157)

  • 24 – मध्य विद्यालय, मसदी मुसहरी (उत्तर भाग)

नाथनगर विधानसभा (158)

  • 277 – मध्य विद्यालय, कोलाखुर्द

इन पीडब्ल्यूडी प्रबंधित मतदान केंद्रों पर रैंप, व्हीलचेयर, ब्रेल बैलट पेपर और अन्य आवश्यक सुविधाओं की विशेष व्यवस्था की गई है, ताकि दिव्यांग मतदाताओं को किसी प्रकार की कठिनाई न हो। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इन केंद्रों के माध्यम से दिव्यांग मतदाताओं को सम्मान और सशक्तिकरण का संदेश दिया जाएगा, जिससे वे गर्व के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: