5
(1)

नवगछिया। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के तहत मंगलवार को 153 गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के पंचगछिया दुर्गा मंदिर के समीप स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय पंचगछिया में बने मतदान केंद्र पर अनुप्रिया नामक युवती ने पहली बार मतदान किया।

अनुप्रिया ने बताया कि उनकी आयु 18 वर्ष पूरी होने के बाद उन्होंने अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराया था। मतदान कार्ड बनते ही वह अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए उत्साहित थीं। मंगलवार को वह अपनी मां के साथ मतदान केंद्र पहुंचीं और पहली बार वोट डालने का अनुभव प्राप्त किया।

उन्होंने कहा कि उन्हें लोकतंत्र के इस महापर्व में सहभागी बनने का अवसर मिला, जिससे वह बेहद खुश हैं। अनुप्रिया ने कहा कि पहली बार वोट डालना उनके लिए एक यादगार पल है और वह चाहती हैं कि हर युवा मतदाता अपने मत का उपयोग कर मजबूत लोकतंत्र की नींव को और सुदृढ़ बनाए।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: