5
(3)

पूर्णिया । भवानीपुर-फलका मुख्य सड़क मार्ग पर बुधवार दोपहर हुए दर्दनाक हादसे में 13 वर्षीय संध्या कुमारी की मौत हो गई। मृतका ठठेरीटोला बीकोठी निवासी रंजन ठाकुर की पुत्री थी। जानकारी के अनुसार संध्या अपनी बुआ के घर रामपुर परिहट गोढ़ीयारी गांव से टोटो पर सवार होकर घर लौट रही थी। इसी दौरान सोनदीप गांव के समीप टोटो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे संध्या उसके नीचे दब गई और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने टोटो चालक अशोक रजक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया और शव को सड़क पर रखकर भवानीपुर-फलका मार्ग जाम कर दिया। ग्रामीणों का आरोप था कि चालक शराब के नशे में टोटो चला रहा था। मौके से पुलिस ने एक पॉलीथिन देसी शराब भी बरामद की।

घटना की जानकारी मिलते ही भवानीपुर थाना के अवर निरीक्षक विकास कुमार, सहायक अवर निरीक्षक बीरेंद्र कुमार नट और शैलेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं मुखिया मनोज कुमार सिंह और सरपंच बरुण कुमार सिंह ने आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराने का प्रयास किया।

काफी समझाने-बुझाने के बाद ग्रामीणों ने जाम हटाया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया सदर अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनबी ने बताया कि टोटो चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 3

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: