3
(2)

भागलपुर । बिहार विधानसभा चुनाव-2025 की प्रक्रिया अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। मतदान संपन्न हो चुका है और अब जिलेवासियों की निगाहें 14 नवंबर को होने वाली मतगणना पर टिकी हैं। भागलपुर जिले की सात विधानसभा सीटों के लिए दो मतगणना केंद्र बनाए गए हैं, जहां सुरक्षा और व्यवस्था के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने बताया कि दोनों मतगणना केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं ताकि हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा सके। मतगणना परिसर में किसी तरह की अव्यवस्था न हो, इसके लिए कई स्थानों पर वॉच टावर भी स्थापित किए गए हैं। प्रशासन ने मतगणना कर्मियों और सुरक्षा बलों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।

वहीं, मतगणना से पूर्व राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों और समर्थकों में उत्सुकता चरम पर है। सभी प्रत्याशी अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं और सियासी गलियारों में चर्चा का दौर जारी है। अब देखना यह होगा कि 14 नवंबर को भागलपुर जिले की सातों सीटों पर किसके सिर सियासी जीत का सेहरा सजता है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 3 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: