5
(1)

नवगछिया के कोसी पार कदवा भरोसा सिंह टोला में गुरुवार की शाम एक युवक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटनाग्रस्त युवक की पहचान विकास कुमार शर्मा, पिता तानुक लाल शर्मा, उम्र लगभग 32 वर्ष, निवासी कदवा के रूप में की गई है।

जानकारी के अनुसार, विकास कुमार बाइक से कहीं जा रहे थे, तभी अनियंत्रित होकर उनकी बाइक सड़क किनारे गिर गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घटना के बाद उन्हें उनके घर पहुंचाया। इसके बाद परिजनों ने उन्हें नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया।

परिजनों ने बताया कि दुर्घटना के समय आसपास के लोगों ने तुरंत मदद कर उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जिससे उनकी जान बच सकी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: