5
(1)

भागलपुर। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड बहुमत से जीत के बाद पूरे राज्य में उत्साह का माहौल है। इसी खुशी के बीच भागलपुर में भी जश्न का दौर जारी है, जहाँ जिले की सातों विधानसभा सीटों पर एनडीए उम्मीदवारों ने विजय हासिल की है।

इस उपलक्ष्य में भागलपुर के एक निजी होटल में एनडीए के सभी घटक दलों के जिला अध्यक्षों की संयुक्त प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता में भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष शाह, जदयू जिला अध्यक्ष विपिन बिहारी, लोजपा (रामविलास) जिला अध्यक्ष सुबोध पासवान, हम पार्टी के जिलाध्यक्ष, भाजपा नेता रोशन सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष शाह ने कहा कि बिहार में एनडीए की यह प्रचंड जीत केवल गठबंधन की जीत नहीं, बल्कि जनता के भरोसे और विश्वास की जीत है। उन्होंने कहा कि जनता ने विकास और सुशासन के पक्ष में मतदान किया है, जो हमारे लिए प्रेरणा भी है और एक बड़ी जिम्मेदारी भी।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि चुनाव परिणाम ने यह साबित कर दिया है कि जनता ने पुनः विकास, स्थिरता और भरोसे की राजनीति के लिए एनडीए को चुना है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: